उत्तराखण्ड

एमडीडीए ने जारी किया मास्टर प्लान 2041 का कार्यक्रम, नागरिकों को मिलेगा सुझाव देने का मौका

देहरादून: मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने बहुप्रतीक्षित देहरादून मास्टर प्लान 2041 पर जनसुनवाई की तारीखों का ऐलान कर दिया है। 6 जुलाई से 21 जुलाई 2026 तक शहर के विभिन्न सेक्टरों में सुनवाई आयोजित की जाएगी, जहां नागरिक, भू-स्वामी, विशेषज्ञ और संस्थाएं अपनी आपत्तियां एवं सुझाव दर्ज करा सकेंगे।

 

एमडीडीए के अनुसार, सुनवाई के दौरान प्राप्त सुझावों और आपत्तियों का परीक्षण किया जाएगा। यदि आवश्यक हुआ तो मास्टर प्लान में संशोधन भी किए जा सकते हैं। यह प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी तरीके से संचालित की जाएगी और प्रत्येक स्थल पर अधिकारियों की टीम मौजूद रहेगी।

 

एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने कहा कि देहरादून महायोजना-2041 शहर के दीर्घकालिक विकास का महत्वपूर्ण दस्तावेज है। इसमें आवासीय, व्यावसायिक, संस्थागत, औद्योगिक, हरित क्षेत्र, परिवहन व्यवस्था और आधारभूत सुविधाओं के विकास से जुड़े प्रावधान शामिल किए गए हैं। उन्होंने बताया कि नागरिकों और विशेषज्ञों से प्राप्त सुझावों को गंभीरता से लिया जाएगा।

 

एमडीडीए सचिव मोहन सिंह बर्निया ने कहा कि सुनवाई की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। पूर्व में दर्ज कराई गई आपत्तियों के अलावा नागरिक दोबारा भी अपने सुझाव और आपत्तियां प्रस्तुत कर सकते हैं।

 

मास्टर प्लान 2041 जनसुनवाई कार्यक्रम

 

06 जुलाई: प्राइमरी स्कूल, अजबपुर खुर्द (सेक्टर-1)

 

07 जुलाई: ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी, क्लेमेंटटाउन (सेक्टर-2)

 

08 जुलाई: दून यूनिवर्सिटी परिसर (सेक्टर-3)

 

09 जुलाई: नगर निगम टाउन हॉल (सेक्टर-4)

 

10 जुलाई: महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज, रायपुर (सेक्टर-5)

 

13 जुलाई: आईटीआई पार्क, देहरादून (सेक्टर-6)

 

14 जुलाई: जीआरडी यूनिवर्सिटी, राजपुर रोड (सेक्टर-7)

 

15 जुलाई: सीएनआई गर्ल्स इंटर कॉलेज, राजपुर रोड (सेक्टर-8)

 

17 जुलाई: पेट्रोलियम यूनिवर्सिटी, बिधौली (सेक्टर-9)

 

18 जुलाई: मिनी टाउन हॉल, देहरादून तहसील (सेक्टर-10)

 

20 जुलाई: पॉलीटेक्निक भवन, सुद्धोवाला (सेक्टर-11)

 

21 जुलाई: वाइल्ड लाइफ इंस्टीट्यूट, चंद्रबनी रोड (सेक्टर-12)

 

 

सुनवाई प्रतिदिन सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित होगी। एमडीडीए ने नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर शहर के भविष्य के विकास से जुड़े सुझाव देने की अपील की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button