उत्तराखण्ड

त्योहार पर पलटन बाजार में वाहनों की एंट्री बंद, डीएम ने जारी किए आदेश

देहरादून। त्योहारी सीजन में देहरादून के पलटन बाजार समेत अन्य व्यस्त बाजारों में वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। लोडिंग-अनलोडिंग का काम सुबह 11 बजे से पहले और शाम 7 बजे के बाद ही होगा। जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने इस संबंध में आदेश जारी किए हैं।

शुक्रवार को एडीएम केके मिश्रा की अध्यक्षता में पुलिस, प्रशासन, नगर निगम और व्यापार मंडल के साथ बैठक हुई। बैठक में भीड़ प्रबंधन, अतिक्रमण नियंत्रण और सुरक्षा व्यवस्था पर चर्चा की गई।

तय किया गया कि पलटन बाजार में सुबह 11 बजे से शाम 7 बजे तक वाहनों की एंट्री नहीं होगी। व्यापारियों से लोडिंग-अनलोडिंग तय समय पर करने की अपील की गई।

एडीएम ने कहा कि पलटन बाजार सहित व्यस्त बाजारों में अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन और पुलिस संयुक्त अभियान चलाएगी। रेहड़ी-ठेली और आवागमन बाधित करने वाले अतिक्रमण पर कार्रवाई होगी।

बैठक में एसडीएम हर्षिता सिंह, नगर मजिस्ट्रेट राकेश तिवारी, सीओ ट्रैफिक जगदीश पंत, व्यापार मंडल अध्यक्ष पंकज मैसोन समेत अन्य मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button