उत्तराखण्ड

पिथौरागढ़-दिल्ली विमान सेवा का 27 अक्टूबर से बदलेगा समय, सप्ताह में पांच दिन होगी उड़ान

पिथौरागढ़। सीमांत जिले पिथौरागढ़ से हवाई सफर करने वाले यात्रियों के लिए अहम खबर है। एयरलाइंस एयर की दिल्ली-पिथौरागढ़ विमान सेवा की समय सारिणी में 27 अक्टूबर से बदलाव होने जा रहा है। सर्दियों के नए शेड्यूल के तहत विमान सेवा सप्ताह में पांच दिन संचालित होगी, जबकि शुक्रवार और रविवार को उड़ान नहीं होगी।

एयरपोर्ट मैनेजर संदीप यादव के अनुसार, मंगलवार, बृहस्पतिवार और शनिवार को विमान दिल्ली से सुबह 10:05 बजे उड़ान भरकर 11:25 बजे पिथौरागढ़ पहुंचेगा। वहीं, बुधवार को विमान दिल्ली से दोपहर 12:25 बजे रवाना होकर दोपहर 1:45 बजे पिथौरागढ़ पहुंचेगा।

वर्तमान समय सारिणी के अनुसार, दिल्ली से आने वाला विमान सुबह 11:20 बजे पिथौरागढ़ पहुंचता है। इसके बाद सुबह 11:45 बजे पिथौरागढ़ से देहरादून के लिए उड़ान भरता है। देहरादून से विमान दोपहर 2:05 बजे पिथौरागढ़ पहुंचता है और यहां से दोपहर 2:30 बजे दिल्ली के लिए रवाना होता है।

सर्दियों के नए शेड्यूल के लागू होने से यात्रियों को अपनी यात्रा की योजना बनाने से पहले उड़ानों के बदले हुए समय की जानकारी लेना जरूरी होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button