उत्तराखण्ड

रुद्रपुर में डंपर ने बाइक को मारी टक्कर, मामा-भांजे की मौत

रुद्रपुर। सितारगंज हाईवे पर सड़क हादसे थम नहीं रहे हैं। हाल ही में हुए हादसों में छह लोगों की मौत के बाद प्रशासन ने सख्ती के दावे किए थे, लेकिन शुक्रवार रात बगवाड़ा मंडी के सामने हुए हादसे ने इन दावों की पोल खोल दी। तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार मामा-भांजे को रौंद दिया, जिससे दोनों की मौत हो गई।

जानकारी के मुताबिक ग्राम सहजनी निवासी 22 साल का रोहित चौहान अपने 46 साल के मामा अक्षय लाल चौहान को रेलवे स्टेशन छोड़ने जा रहा था। अक्षय लाल मूल रूप से ग्राम जुआफर, जिला देवरिया, यूपी के रहने वाले थे और उन्हें बाघ एक्सप्रेस से घर लौटना था।

रात करीब 10 बजे जब दोनों बाइक से बगवाड़ा मंडी के सामने पहुंचे तो तेज रफ्तार डंपर ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में रोहित की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर घायल अक्षय लाल को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें भी मृत घोषित कर दिया।

परिजनों के मुताबिक रोहित सिडकुल की एक फैक्ट्री में काम करता था और चार भाई-बहनों में सबसे बड़ा था। वहीं अक्षय लाल 5 अक्टूबर को रुद्रपुर आए थे और शुक्रवार रात वापस घर जा रहे थे।

सूचना पर रुद्रपुर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाली प्रभारी संजय पाठक ने बताया कि हादसे में शामिल डंपर और चालक की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है। तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button