उत्तराखण्ड

उत्तराखंड में शुक्रवार से रोडवेज बसों का चक्का जाम, तीन माह के वेतन समेत कई मांगों को लेकर बेमियादी हड़ताल

देहरादून। उत्तराखंड में रोडवेज कर्मचारियों ने तीन माह के लंबित वेतन के भुगतान समेत अन्य मांगों को लेकर शुक्रवार से बेमियादी हड़ताल पर जाने का ऐलान किया है। इससे पहले गुरुवार को परिवहन निगम मुख्यालय में प्रबंधन और कर्मचारियों के बीच हुई वार्ता बेनतीजा रही। प्रबंध निदेशक रीना जोशी की अध्यक्षता में करीब साढ़े तीन घंटे तक चली बैठक में सहमति नहीं बन सकी।

उत्तरांचल रोडवेज कर्मचारी यूनियन के आह्वान पर शुक्रवार से प्रदेशभर में कर्मचारी कार्य-बहिष्कार करेंगे और बसों का संचालन ठप रखने की घोषणा की गई है। इससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

परिवहन निगम में लंबी दूरी और मैदानी मार्गों समेत करीब 70 प्रतिशत बसों का संचालन यूनियन के सदस्य करते हैं। ऐसे में हड़ताल का सबसे अधिक असर लंबी दूरी के मार्गों पर बस सेवाओं पर पड़ने की आशंका है।

दीपावली के त्योहार के दौरान बसों का चक्का जाम होने से यात्रियों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। वहीं, दिल्ली में पुरानी बसों के प्रवेश पर प्रतिबंध के चलते परिवहन निगम पहले से ही चुनौतियों का सामना कर रहा है। ऐसे में कर्मचारियों की बेमियादी हड़ताल निगम की परेशानी और बढ़ा सकती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button