उत्तराखण्ड

देहरादून पुलिस में तबादलों की बड़ी सूची जारी, कई थानों और चौकियों के बदले प्रभारी

देहरादून: जिले के पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। कानून-व्यवस्था को और मजबूत करने के उद्देश्य से 53 निरीक्षक, उपनिरीक्षक और अपर उपनिरीक्षक स्तर के पुलिसकर्मियों के तबादले किए गए हैं। सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नई तैनाती पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। तबादला सूची के तहत जिले के कई महत्वपूर्ण थानों और चौकियों में भी बदलाव किया गया है।

निरीक्षक स्तर पर विनोद गुसाईं को प्रभारी निरीक्षक पटेल नगर से प्रभारी निरीक्षक डालनवाला, नरेश राठौर को प्रभारी निरीक्षक प्रेमनगर से प्रभारी निरीक्षक पटेल नगर, संतोष कुंवर को प्रभारी शिकायत प्रकोष्ठ पुलिस कार्यालय से प्रभारी निरीक्षक कैंट, नरेंद्र गहलावत को प्रभारी निरीक्षक डालनवाला से प्रभारी निरीक्षक मसूरी और देवेंद्र चौहान को प्रभारी निरीक्षक मसूरी से प्रभारी निरीक्षक नेहरू कॉलोनी बनाया गया है। वहीं प्रदीप रावत को प्रभारी निरीक्षक सहसपुर से प्रभारी शिकायत प्रकोष्ठ पुलिस कार्यालय भेजा गया है।

उपनिरीक्षक स्तर पर मोहन सिंह को क्लेमेंटाउन से रायवाला, लोकपाल परमार को सेलाकुई से क्लेमेंटाउन, गिरीश नेगी को एसआईएस शाखा से प्रेमनगर, शैंकी कुमार को बसंत विहार से सेलाकुई और मनोज नौटियाल को नेहरू कॉलोनी से सहसपुर भेजा गया है। उपनिरीक्षक अमित शर्मा को चौकी प्रभारी झाझरा, थाना प्रेमनगर से थानाध्यक्ष बसंत विहार की जिम्मेदारी दी गई है।

उपनिरीक्षक प्रद्युम्न नेगी को थाना प्रेमनगर से चौकी प्रभारी झाझरा थाना प्रेमनगर, रविंद्र नेगी को वरिष्ठ उपनिरीक्षक कैंट से एसआईएस शाखा पुलिस कार्यालय, ओमप्रकाश को नेहरू कॉलोनी से वरिष्ठ उपनिरीक्षक कैंट, प्रवीण सैनी को चौकी प्रभारी कुठलगेट राजपुर से चौकी प्रभारी सभावाला सहसपुर और अरविंद पंवार को चौकी प्रभारी सभावाला सहसपुर से चौकी प्रभारी कुठलगेट राजपुर भेजा गया है।

आशीष कुमार को वरिष्ठ उपनिरीक्षक नेहरू कॉलोनी से चौकी प्रभारी बाजार पटेल नगर, प्रवीन पुंडीर को चौकी प्रभारी बाजार पटेल नगर से वरिष्ठ उपनिरीक्षक सहसपुर, मनमोहन नेगी को वरिष्ठ उपनिरीक्षक सहसपुर से वरिष्ठ उपनिरीक्षक नेहरू कॉलोनी और संजय रावत को वरिष्ठ उपनिरीक्षक रायवाला से वरिष्ठ उपनिरीक्षक प्रेमनगर भेजा गया है।

इसके अलावा उपनिरीक्षक विनोद कुमार को पटेल नगर से वरिष्ठ उपनिरीक्षक रायवाला, मुकेश को वरिष्ठ उपनिरीक्षक प्रेमनगर से चौकी प्रभारी आईएसबीटी ऋषिकेश, वैभव गुप्ता को चौकी प्रभारी कुल्हाल थाना विकासनगर से चौकी प्रभारी जाखन थाना राजपुर और सूरज कंडारी को चौकी प्रभारी जाखन थाना राजपुर से चौकी प्रभारी कुल्हाल थाना विकासनगर भेजा गया है।

उपनिरीक्षक शैलेंद्र प्रसाद को चौकी प्रभारी आईएसबीटी ऋषिकेश से थाना रानीपोखरी, दीपक गैरोला को चौकी प्रभारी पंडितवाड़ी थाना कैंट से चौकी प्रभारी हर्रावाला थाना डोईवाला और कमलेश गौड़ को चौकी प्रभारी हर्रावाला थाना डोईवाला से चौकी प्रभारी पंडितवाड़ी थाना कैंट भेजा गया है।

पुलिस लाइन और मानवाधिकार पुलिस कार्यालय के साथ एसआईएस शाखा और डोईवाला में भी बदलाव किया गया है। उपनिरीक्षक अशोक राठौड़ को पुलिस लाइन से प्रभारी मानवाधिकार पुलिस कार्यालय, विपिन चंद्र को एसआईएस शाखा पुलिस कार्यालय से थाना डोईवाला, जयपाल सिंह को थाना डालनवाला से थाना ऋषिकेश, अजय प्रकाश को थाना विकासनगर से थाना कैंट और रजनीश सैनी को थाना डालनवाला से थाना मसूरी भेजा गया है।

उपनिरीक्षक पंकज महिपाल को थाना मसूरी से थाना कैंट, मुकेश कुमार को थाना डोईवाला से थाना प्रेमनगर और जगमोहन को थाना ऋषिकेश से थाना नेहरू कॉलोनी भेजा गया है।

कोतवाली नगर, डालनवाला, राजपुर और रानीपोखरी में भी तबादले किए गए हैं। उपनिरीक्षक वंदना नेगी को पुलिस लाइन से थाना सहसपुर, संयोगिता रावत को थाना मसूरी से एसआईएस शाखा पुलिस कार्यालय, रजनी चमोली को एसआईएस शाखा से थाना कोतवाली नगर और शालू धारीवाल को थाना कोतवाली नगर से एसआईएस शाखा भेजा गया है।

उपनिरीक्षक अनीता बिष्ट को थाना डालनवाला से थाना राजपुर, रश्मि रावत को थाना नेहरू कॉलोनी से थाना मसूरी और पिंकी पवार को थाना रायपुर से थाना रानीपोखरी भेजा गया है।

अपर उपनिरीक्षक स्तर पर भी बदलाव किए गए हैं। संदीप कुमार को थाना मसूरी से थाना कालसी, विनोद चमोली को पुलिस लाइन से थाना रायवाला, योगेंद्र कुमार को थाना रायवाला से थाना ऋषिकेश, सर्वेश कुमार को थाना पटेल नगर से थाना राजपुर, बद्रीलाल को थाना क्लेमेंटाउन से पुलिस लाइन, अरविंद कुमार को थाना त्यूणी से थाना सेलाकुई और दीपेंद्र रावत को थाना सेलाकुई से थाना त्यूणी भेजा गया है।

अपर उपनिरीक्षक कमलेश लता को थाना प्रेमनगर से थाना सहसपुर, मनवार नेगी को थाना प्रेमनगर से थाना डोईवाला और सुधा बिष्ट को थाना सहसपुर से थाना कैंट भेजा गया है।

एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल ने बताया कि पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। जिले में कानून-व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए 53 निरीक्षक, उपनिरीक्षक और अपर उपनिरीक्षक स्तर के पुलिसकर्मियों का ट्रांसफर किया गया है। सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नई तैनाती पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button