उत्तराखण्ड

उत्तराखंड में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, नैनीताल को मिले नए डीएम अंशुल सिंह

उत्तराखंड में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, नैनीताल को मिले नए डीएम अंशुल सिंह; ललित मोहन रयाल शासन में भेजे गए

शासन ने जारी किए तबादला आदेश, अल्मोड़ा की डीएम दीप्ति सिंह को मिली नैनीताल के पड़ोसी जिले की कमान, विनीत तोमर को जिला विकास प्राधिकरण का अतिरिक्त प्रभार

देहरादून/नैनीताल। उत्तराखंड शासन ने शुक्रवार 27 नवंबर को प्रशासनिक फेरबदल करते हुए नैनीताल जिले के जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल का तबादला कर दिया है। उनके स्थान पर अल्मोड़ा के जिलाधिकारी अंशुल सिंह को नैनीताल का नया जिलाधिकारी बनाया गया है।

शासन की ओर से जारी आदेश के अनुसार आईएएस ललित मोहन रयाल को जिलाधिकारी नैनीताल एवं जिला विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष का अतिरिक्त प्रभार से मुक्त करते हुए कार्मिक एवं सतर्कता विभाग में अपर सचिव तथा मुख्यमंत्री के अपर सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

वहीं, आईएएस अंशुल सिंह को अल्मोड़ा जिलाधिकारी के पद से स्थानांतरित कर नैनीताल का नया जिलाधिकारी नियुक्त किया गया है। इस प्रशासनिक फेरबदल के साथ नैनीताल जिले को नया जिलाधिकारी मिल गया है। शासन ने संबंधित अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नवीन तैनाती पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button