उत्तराखण्ड

केदारनाथ यात्रा मार्ग पर दर्दनाक हादसा, पहाड़ी से पत्थर गिरने से एक की मौत

रुद्रप्रयाग। केदारनाथ यात्रा मार्ग पर सोनप्रयाग स्थित हनुमान मंदिर के पास पहाड़ी से अचानक पत्थर गिरने से बड़ा हादसा हो गया। घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक और घायल में एक नेपाली मूल का तथा एक स्थानीय व्यक्ति शामिल बताए जा रहे हैं।

जानकारी के अनुसार, यात्रा मार्ग पर अचानक पहाड़ी से भारी पत्थर गिरने लगे, जिसकी चपेट में दोनों लोग आ गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस, प्रशासन और राहत-बचाव दल मौके पर पहुंचे और तत्काल राहत कार्य शुरू किया गया।

गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल भेजा गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। वहीं मृतक के शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

घटना के बाद प्रशासन ने यात्रा मार्ग के संवेदनशील क्षेत्रों का निरीक्षण किया। सुरक्षा को देखते हुए पहाड़ी के नीचे संचालित दुकानों और अस्थायी ढांचों को हटाने की कार्रवाई भी शुरू कर दी गई है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button