उत्तराखण्डराजनीतिक

धामी कैबिनेट की पहली बैठक शुरू, नए मंत्रियों का स्वागत, कई अहम फैसलों पर मंथन

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में देहरादून स्थित सचिवालय में बुधवार सुबह मंत्रिमंडल की बैठक निर्धारित समय पर शुरू हो गई। कैबिनेट विस्तार के बाद यह पहली बैठक है, जिसमें पांच नए मंत्री भी शामिल हुए।

नए मंत्रियों का स्वागत

बैठक की शुरुआत में मुख्यमंत्री ने नव-नियुक्त मंत्रियों का स्वागत करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं और राज्य के विकास कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।

कई विभागों पर हो सकता है बड़ा फैसला

सूत्रों के अनुसार बैठक में परिवहन, शिक्षा, वन, पंचायतीराज समेत कई विभागों से जुड़े महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर चर्चा की जा सकती है। सरकार इन क्षेत्रों में नई नीतियों और योजनाओं को लेकर निर्णय ले सकती है।

पीएम मोदी के संदेश की जानकारी

बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने सरकार के चार वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से प्राप्त शुभकामना संदेश की जानकारी मंत्रिमंडल को दी। मुख्य सचिव ने प्रधानमंत्री का संदेश पढ़कर सुनाया।

कैबिनेट विस्तार के बाद पहली बैठक

गौरतलब है कि हाल ही में हुए कैबिनेट विस्तार के बाद मंत्रिमंडल में पांच नए मंत्री शामिल किए गए हैं। ऐसे में यह बैठक सरकार की आगामी नीतियों और प्राथमिकताओं को तय करने के लिहाज से अहम मानी जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button