दिव्यांशु हत्याकांड को लेकर राकेश टिकैत का दून कूच, आशारोड़ी में बैरिकेडिंग करेगी पुलिस

देहरादून : भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत शुक्रवार को बड़ी संख्या में किसानों के साथ दून कूच करेंगे। वे हाल ही में हुए दिव्यांशु हत्याकांड के आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने की मांग को लेकर देहरादून पहुंच रहे हैं।
राकेश टिकैत ने कहा कि वह किसानों के साथ सुबह 11 बजे देहरादून के आशारोड़ी पहुंचेंगे। उन्होंने देहरादून में छात्रों के साथ बढ़ रही आपराधिक घटनाओं पर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि दिव्यांशु जाटराणा के मामले में जिस तरह छात्रों के एक गुट द्वारा घटना को अंजाम दिया गया, उससे छात्रों के भीतर असुरक्षा की भावना पैदा हो रही है।
वहीं, प्रमेंद्र डोबाल ने बताया कि आशारोड़ी में बैरिकेडिंग लगाकर किसानों को रोका जाएगा। संबंधित अधिकारी वहीं पर पहुंचकर ज्ञापन प्राप्त करेंगे। पुलिस की ओर से सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।


