उत्तराखण्डदेहरादून

देहरादून में शोभायात्रा के मद्देनजर यातायात व्यवस्था में बदलाव, देखें पूरा डायवर्जन प्लान

देहरादून। 02 अप्रैल 2026 को आयोजित होने वाली श्री बालाजी महाराज शोभायात्रा के मद्देनजर देहरादून में विशेष यातायात एवं डायवर्जन प्लान लागू किया जाएगा। शोभायात्रा दोपहर 3:30 बजे शिवाजी धर्मशाला से प्रारंभ होकर निर्धारित मार्गों से गुजरते हुए पुनः शिवाजी धर्मशाला पर समाप्त होगी।

शोभायात्रा का रूट

शिवाजी धर्मशाला – सहारनपुर चौक – झंडा बाजार – रामलीला बाजार – धामावाला – पलटन बाजार – हनुमान मंदिर – चकराता रोड – बिंदाल चौक – तिलक रोड – भंडारी चौक – सहारनपुर चौक – शिवाजी धर्मशाला।

यह रहेगा ट्रैफिक डायवर्जन प्लान

शोभायात्रा के शिवाजी धर्मशाला से प्रस्थान करने पर निरंजनपुर मंडी, लालपुल और मातावाला बाग कट से सहारनपुर चौक की ओर आने वाले वाहनों को जीएमएस रोड की ओर डायवर्ट किया जाएगा। प्रिंस चौक रेलवे स्टेशन की ओर से आने वाले वाहनों को आवश्यकता अनुसार रोक-रोक कर छोड़ा जाएगा।

शोभायात्रा के सहारनपुर चौक पहुंचने से पहले बल्लीवाला और लक्ष्मण चौक से किसी भी वाहन को सहारनपुर चौक की ओर नहीं जाने दिया जाएगा। बल्लीवाला से यातायात को कमला पैलेस की ओर और लक्ष्मण चौक से पार्क रोड की ओर मोड़ा जाएगा।

शोभायात्रा के सहारनपुर चौक से झंडा बाजार में प्रवेश करने और चौक सामान्य होने के बाद सभी डायवर्जन समाप्त कर दिए जाएंगे।

घंटाघर से बिंदाल की ओर शोभायात्रा सड़क के आधे हिस्से का उपयोग करेगी और साथ-साथ यातायात भी संचालित रहेगा। ट्रैफिक दबाव बढ़ने की स्थिति में राजपुर से बिंदाल जाने वाले वाहनों को दर्शनलाल चौक की ओर डायवर्ट किया जाएगा। दर्शनलाल चौक से चकराता रोड की ओर जाने वाले यातायात को लैंसडाउन चौक की ओर भेजा जाएगा।

वापसी के दौरान सहारनपुर चौक से शिवाजी धर्मशाला पहुंचने पर प्रिंस चौक से लालपुल जाने वाले यातायात को आवश्यकता अनुसार गऊ घाट कट से मातावाला बाग की ओर डायवर्ट किया जाएगा।

पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि आपातकालीन सेवाओं से जुड़े वाहनों को नहीं रोका जाएगा। आम जनता से अपील की गई है कि शोभायात्रा मार्गों से बचते हुए वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें और यातायात पुलिस का सहयोग करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button