उत्तरकाशी
उत्तरकाशी के मोरी में लकड़ी के घरों में भीषण आग, ग्रामीणों में अफरा-तफरी

उत्तरकाशी : उत्तरकाशी जिले के मोरी विकासखंड के दूरस्थ फीताड़ी गांव में सोमवार देर रात दो लकड़ी के घरों में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग विकराल रूप धारण कर गई और पास के अन्य घरों को भी खतरा पैदा हो गया।
ग्रामीणों ने मौके पर ही आग पर काबू पाने का प्रयास किया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग की टीम को बुलाया गया। गांव में अधिकतर मकान लकड़ी के बने होने की वजह से भीषण अग्निकांड का खतरा बढ़ गया।
स्थिति नियंत्रण में:
दमकल विभाग और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंचकर आग को फैलने से रोकने में जुटी हैं। ग्रामीणों ने भी मदद की, लेकिन आग के विकराल रूप ने सबको भयभीत कर दिया।



