यूकेएसएसएससी ने वाहन चालक व प्रवर्तन चालक के 72 पदों पर निकाली भर्ती, 17 अप्रैल से आवेदन

उत्तराखंड। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूकेएसएसएससी) ने विभिन्न सरकारी विभागों में वाहन चालक और प्रवर्तन चालक के कुल 72 पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया है। इच्छुक अभ्यर्थी 17 अप्रैल 2026 से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।
आयोग के सचिव डॉ. शिव कुमार बरनवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन होगी और निर्धारित तिथि के भीतर ही फॉर्म भरे जा सकेंगे।
महत्वपूर्ण तिथियां
ऑनलाइन आवेदन शुरू: 17 अप्रैल 2026
ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि: 07 मई 2026
आवेदन पत्र में संशोधन: 11 मई से 13 मई 2026
लिखित परीक्षा (संभावित तिथि): 21 जून 2026
आवेदन के लिए जरूरी दस्तावेज
ऑनलाइन आवेदन करते समय अभ्यर्थियों को निम्न दस्तावेज अपलोड करने होंगे:
हाईस्कूल प्रमाण-पत्र (नाम व जन्मतिथि सत्यापन हेतु)
आधार कार्ड की दोनों तरफ की छायाप्रति
श्रेणी/उपश्रेणी के अनुसार आरक्षण प्रमाण-पत्र
जिन पदों के लिए अनुभव आवश्यक है, उनके लिए अनुभव प्रमाण-पत्र
सहायता के लिए संपर्क
आवेदन प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की सहायता के लिए अभ्यर्थी आयोग के टोल-फ्री नंबर 9520991172 या व्हाट्सएप नंबर 9520991174 पर संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा आयोग की ई-मेल आईडी chayanayog@gmail.com पर भी अपनी समस्या भेजी जा सकती है।
विभागवार पदों का विवरण
आयोग द्वारा जारी जानकारी के अनुसार विभिन्न विभागों में रिक्त पद इस प्रकार हैं:
राज्य कर विभाग – 16 पद
कारागार प्रशासन एवं सुधार सेवा – 9 पद
समाज कल्याण विभाग – 9 पद
ग्राम्य विकास विभाग – 7 पद
भूतत्व एवं खनिकर्म निदेशालय – 6 पद
जिलाधिकारी कार्यालय (पौड़ी गढ़वाल) – 6 पद
एनसीसी निदेशालय – 5 पद
निदेशालय विभागीय लेखा – 3 पद
डीएम चमोली कार्यालय – 3 पद
डीएम अल्मोड़ा कार्यालय – 2 पद
चंपावत – 1 पद
पिथौरागढ़ – 1 पद
डॉ. आरएस टोलिया उत्तराखंड प्रशासन अकादमी – 1 पद
परिवहन विभाग – 2 पद
उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि आवेदन करने से पहले आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध विस्तृत विज्ञापन को ध्यानपूर्वक पढ़ लें।




