उत्तराखण्डपर्यटन संबंधी

उत्तराखंड को ‘ऑल सीजन टूरिज्म डेस्टिनेशन’ बनाने में सरकार कर रही है तेजी, बोले CM धामी

उत्तराखंड। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखंड को पूरे साल पर्यटन के लिए तैयार करने और इसे ‘ऑल सीजन टूरिज्म डेस्टिनेशन’ बनाने के लिए सरकार तेजी से काम कर रही है। इसके तहत राज्य के प्रमुख पर्यटन स्थलों में आधारभूत सुविधाओं के विस्तार, सड़क संपर्क में सुधार, आवासीय सुविधाओं के विकास और डिजिटल सेवाओं को मजबूत करने के लिए कई कदम उठाए जा रहे हैं।

पर्यटन से स्थानीय रोजगार के नए अवसर

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि पर्यटन को बढ़ावा देने से स्थानीय लोगों के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित हो रहे हैं। विशेष रूप से ग्रामीण पर्यटन, होमस्टे योजना और धार्मिक पर्यटन को प्राथमिकता दी जा रही है, जिससे दूरदराज क्षेत्रों की अर्थव्यवस्था मजबूत हो रही है।

मन की बात कार्यक्रम से मिली प्रेरणा

मुख्यमंत्री ने ये बातें रविवार को देहरादून के इंद्रानगर स्थित होटल रायल इन पैलेस में भाजपा के मंडल स्तरीय प्रशिक्षण वर्ग के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम के 132वें एपिसोड को सुनने के बाद साझा की।

जनप्रतिनिधियों और नागरिकों के साथ कार्यक्रम के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि ‘मन की बात’ एक जनसंवाद का अनूठा मंच है। यह कार्यक्रम समाज के विभिन्न वर्गों, विशेषकर दूरदराज क्षेत्रों में काम कर रहे लोगों को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाता है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस कार्यक्रम के माध्यम से प्रेरक व्यक्तित्वों की कहानियां देशभर में पहुंचती हैं, जिससे सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और समाज में आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button