उत्तराखण्ड

मंदिर के गर्भगृह में स्पाई कैमरा लेकर घुसा श्रद्धालु, पुलिस ने डिलीट कराए वीडियो; काटा चालान

बदरीनाथ/चमोली: बदरीनाथ धाम की सुरक्षा, गोपनीयता और धार्मिक मर्यादाओं को बनाए रखने के लिए चमोली पुलिस लगातार सतर्कता बरत रही है। इसी क्रम में मंदिर के गर्भगृह में स्पाई कैमरे से अवैध रूप से वीडियो और फोटो रिकॉर्डिंग कर रहे एक व्यक्ति को पुलिस ने पकड़ लिया। आरोपी के खिलाफ चालानी कार्रवाई करते हुए उससे रिकॉर्ड किया गया पूरा डेटा मौके पर ही डिलीट कराया गया।

स्पाई कैमरे से कर रहा था रिकॉर्डिंग

पुलिस जांच में आरोपी की पहचान जयप्रकाश पांडे, निवासी नोहर रोड, मुंबई के रूप में हुई। वह मंदिर के गर्भगृह क्षेत्र में स्पाई कैमरे की मदद से वीडियो और फोटो रिकॉर्ड कर रहा था, जो मंदिर प्रशासन के नियमों और सुरक्षा मानकों का उल्लंघन है।

पुलिस ने किया चालान

मामले का संज्ञान लेते हुए चमोली पुलिस ने आरोपी के खिलाफ उत्तराखंड पुलिस अधिनियम की धारा 81 के तहत चालानी कार्रवाई की। साथ ही मंदिर की सुरक्षा और धार्मिक मर्यादा को ध्यान में रखते हुए उसके पास मौजूद सभी अवैध वीडियो और फोटो तत्काल डिलीट करा दिए गए।

श्रद्धालुओं से नियमों का पालन करने की अपील

चमोली पुलिस ने सभी श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे मंदिर प्रशासन द्वारा निर्धारित दिशा-निर्देशों का पालन करें और प्रतिबंधित क्षेत्रों में किसी भी प्रकार की फोटोग्राफी या वीडियोग्राफी न करें। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ भविष्य में भी नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button