उत्तराखण्ड

भारतीय शूटिंग जगत को बड़ा झटका,जसपाल राणा का निधन, डॉक्टर ने बताई वजह

देहरादून। भारत के दिग्गज निशानेबाज जसपाल राणा का शुक्रवार 12 जून की सुबह दिल्ली के साकेत मैक्स अस्पताल में निधन हो गया। तीन दिन पहले हार्ट अटैक आने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इसी अस्पताल में आज उनकी मौत हो गई।

 

निधन के बाद उनका पार्थिव शरीर परिजनों को सौंप दिया गया। इसके बाद शव को दिल्ली के सैनिक फार्म स्थित उनके आवास पर लाया गया, जहां अंतिम दर्शन के लिए लोग पहुंच रहे हैं।

 

मैक्स सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल के ग्रुप चेयरमैन डॉ. बलबीर सिंह ने जसपाल राणा को लेकर एक बयान जारी किया है। बयान के अनुसार, जसपाल राणा को तीन दिन पहले एक्यूट हार्ट अटैक आया था। वह यात्रा कर रहे थे और अस्पताल पहुंचने से पहले उन्हें सीने में दर्द हो रहा था। उनकी स्थिति बेहद गंभीर थी। हार्ट अटैक के लिए जिम्मेदार आर्टरी पूरी तरह ब्लॉक हो गई थी। जांच में पता चला कि उनके हृदय का पंपिंग फंक्शन बहुत कमजोर हो गया था और उन्हें हार्ट फेलियर हो गया था।

 

डॉ. बलबीर सिंह के अनुसार, हार्ट अटैक के बाद देर से अस्पताल पहुंचने वाले मरीजों में गंभीर जटिलताओं का खतरा रहता है, जिनमें कार्डियक रप्चर भी शामिल है, जिससे अचानक मौत हो सकती है।

 

बयान में कहा गया है कि जसपाल राणा की हालत में काफी सुधार हो गया था और वह आज डिस्चार्ज होने के लिए फिट थे। हालांकि, दुर्भाग्यवश सोते समय उनका अचानक कार्डियक रप्चर हो गया, जिसके कारण उनकी मौत हो गई।

 

“मिस्टर जसपाल राणा को तीन दिन पहले एक्यूट हार्ट अटैक आया था। वह ट्रैवल कर रहे थे और हॉस्पिटल पहुंचने से पहले उन्हें सीने में दर्द हो रहा था। उनकी हालत बहुत क्रिटिकल थी। हार्ट अटैक के लिए जिम्मेदार आर्टरी पूरी तरह से ब्लॉक हो गई थी। पता चला कि उनके हार्ट का पंपिंग फंक्शन बहुत कमजोर हो गया था और उनका हार्ट फेलियर हो गया था।”

 

“मिस्टर राणा काफी ठीक हो गए थे और आज डिस्चार्ज के लिए फिट थे। हालांकि, बदकिस्मती से सोते समय उनका कार्डियक रप्चर अचानक हो गया, जिससे उनकी मौत हो गई।”

— डॉ. बलबीर सिंह, ग्रुप चेयरमैन, कार्डियक साइंसेज, पैन मैक्स और चीफ ऑफ इंटरवेंशनल कार्डियोलॉजी एंड इलेक्ट्रोफिजियोलॉजी, मैक्स सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल, साकेत।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button