उत्तराखण्डचारधाम यात्रा

बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिरों में मोबाइल पर लगेगा प्रतिबंध, यात्रा से पहले नई SOP तैयार

बद्रीनाथ। बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) के अध्यक्ष Hemant Dwivedi ने चारधाम यात्रा की तैयारियों को लेकर आयोजित पत्रकार वार्ता में कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर सहित समिति के अधीन आने वाले सभी मंदिरों में गैर सनातनियों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाने का प्रस्ताव पारित किया गया है।

उन्होंने कहा कि मंदिर परिसर और गर्भगृह में मोबाइल फोन के उपयोग पर भी प्रतिबंध लगाया जाएगा। इसके लिए एक विस्तृत एसओपी (स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर) तैयार की जा रही है, जिससे यात्रा के दौरान व्यवस्थाएं सुचारू रूप से संचालित की जा सकें।

बीकेटीसी बैठक में प्रस्ताव पारित

कुछ दिन पहले हुई बीकेटीसी की बैठक में बदरीनाथ और केदारनाथ धाम में गैर सनातनियों के प्रवेश पर रोक सहित कई अहम प्रस्तावों को सर्वसम्मति से पारित किया गया था। इन प्रस्तावों को लेकर अब सरकार स्तर पर भी विचार किया जा रहा है।

सीएम धामी ने दिया ये बयान

इस मामले पर पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि इस विषय में अंतिम निर्णय लेने से पहले कानून, संबंधित एक्ट और पौराणिक परंपराओं का अध्ययन किया जाएगा। उसके बाद ही कोई ठोस फैसला लिया जाएगा।

चारधाम यात्रा से पहले इस तरह के प्रस्तावों को लेकर चर्चा तेज हो गई है और अब सभी की नजरें सरकार के अंतिम निर्णय पर टिकी हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button