उत्तराखण्डराजनीतिक

देहरादून गोलीकांड पर राहुल गांधी का हमला, कहा– उत्तराखंड की कानून व्यवस्था ध्वस्त

उत्तराखंड। जोहड़ी क्षेत्र में हुए गोलीकांड में सेवानिवृत्त ब्रिगेडियर वी.के. जोशी की मौत के बाद राजनीतिक प्रतिक्रिया तेज हो गई है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने घटना पर गहरी चिंता जताते हुए राज्य की कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े किए हैं।

राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट करते हुए सरकार को घेरा। उन्होंने लिखा कि देहरादून में मॉर्निंग वॉक पर निकले सेवानिवृत्त ब्रिगेडियर वी.के. जोशी की दिनदहाड़े निर्मम हत्या इस बात का संकेत है कि उत्तराखंड की कानून-व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है।

देश की रक्षा करने वाले भी सुरक्षित नहीं”

अपने पोस्ट में राहुल गांधी ने कहा कि जो लोग सरहद पर देश की रक्षा में जीवन समर्पित करते हैं, वे आज अपने ही शहर में सुरक्षित नहीं हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि आम नागरिक और कई समुदाय भय के माहौल में जीने को मजबूर हैं।

राहुल गांधी ने आगे कहा कि भाजपा शासन में अपराधी बेखौफ हैं और राज्य, जो कभी शांति और सुरक्षा की पहचान था, आज हिंसा और भय के साये में सिमटता जा रहा है।

घटना के बाद सियासी घमासान

ब्रिगेडियर की मौत के बाद राज्य की राजनीति में आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया है। विपक्ष जहां सरकार पर कानून-व्यवस्था को लेकर हमला बोल रहा है, वहीं पुलिस ने मामले में कई आरोपियों की गिरफ्तारी कर सख्त कार्रवाई का दावा किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button