उत्तराखण्डचारधाम यात्रा

केदारनाथ हेली सेवा की टिकटें एक घंटे में फुल, 15 जून तक 31,607 यात्रियों ने कराई बुकिंग

चारधाम यात्रा अपडेट। चारधाम यात्रा के तहत 22 अप्रैल से शुरू हो रही केदारनाथ हेली सेवा के लिए पहले चरण की सभी टिकटें एक घंटे के भीतर फुल हो गईं। 15 जून तक की यात्रा के लिए कुल 31,607 यात्रियों ने हेली टिकट बुक की है।

केदारनाथ धाम के लिए हेली सेवा की सबसे अधिक मांग रहती है। इसका अंदाजा आईआरसीटीसी के पोर्टल पर हुई बुकिंग से लगाया जा सकता है। बुधवार शाम छह बजे IRCTC ने बुकिंग पोर्टल खोला। पहले चरण में 22 अप्रैल से 15 जून तक की यात्रा के लिए टिकट बुकिंग का अवसर दिया गया था।

शुरुआत में पोर्टल पर अधिक लोड के कारण कुछ तकनीकी दिक्कतें सामने आईं, लेकिन इसके बावजूद एक घंटे के भीतर 15 जून तक की सभी टिकटें बुक हो गईं।

उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण के सीईओ आशीष चौहान ने बताया कि पहले चरण में 15 जून तक की हेली सेवा की सभी टिकटों की बुकिंग पूरी हो चुकी है। आगे की यात्रा के लिए बुकिंग की तिथि जून के पहले सप्ताह में तय की जाएगी।

केदारनाथ धाम के लिए गुप्तकाशी, सिरसी और फाटा से हेली सेवा संचालित होती है। इस वर्ष गुप्तकाशी से ट्रांस भारत और चिप्सन एविएशन, फाटा से यूनाइटेड हेली चार्टर्ड, रजस एयरोपोर्ट और पिलिग्रेमेज एविएशन, जबकि सिरसी से एरो एयरक्राफ्ट और हिमालयन हेली के माध्यम से शटल सेवा संचालित की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button