Crime Newsउत्तराखण्ड

देहरादून में नर्स की पंखे से लटकर आत्महत्या, आईटीबीपी जवान पर ब्लैकमेल का आरोप, पुलिस जांच जारी

उत्तराखंड: उत्तराखंड के देहरादून से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक निजी अस्पताल में कार्यरत नर्स ने आत्महत्या कर ली। महिला का शव उसके घर में पंखे से लटका हुआ मिला, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया।

मृतका के भाई की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

4 साल से देहरादून में रह रही थी महिला

मिली जानकारी के अनुसार, महिला पिछले करीब चार वर्षों से देहरादून में रह रही थी और एक निजी अस्पताल में नर्स के रूप में कार्यरत थी। उसकी शादी लगभग 15 साल पहले हुई थी और उसके दो बच्चे हैं। बताया गया कि उसका पति बाहर नौकरी करता है, जबकि महिला अपने बच्चों के साथ देहरादून में अकेली रहती थी।

आईटीबीपी जवान पर ब्लैकमेल का आरोप

परिजनों के अनुसार, करीब छह महीने पहले महिला की मुलाकात राजबीर नाम के व्यक्ति से हुई, जो इंडो-तिब्बती सीमा पुलिस (आईटीबीपी) में कार्यरत है।

आरोप है कि वह महिला को अपने साथ ले जाना चाहता था, लेकिन महिला इसके लिए तैयार नहीं हुई। इसके बाद आरोपी ने उसे ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। परिजनों का कहना है कि इसी मानसिक दबाव और उत्पीड़न के चलते महिला ने यह खौफनाक कदम उठाया।

पुलिस ने दर्ज किया मामला

थाना बसंत विहार थाना प्रभारी अशोक राठौड़ ने बताया कि मृतका के भाई की तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS), 2023 की धारा 108 (आत्महत्या के लिए उकसाना) के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

पुलिस के अनुसार, महिला ने 18 मार्च को आत्महत्या की थी। मामले की जांच जारी है और सभी पहलुओं की गंभीरता से पड़ताल की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button