Crime Newsउत्तराखण्डक्राइम

देहरादून में ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत बड़ी कार्रवाई, 149 संदिग्ध हिरासत में

देहरादून : बुधवार देर रात देहरादून के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में पुलिस ने ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत व्यापक चेकिंग अभियान चलाया। अभियान के दौरान 149 संदिग्ध व्यक्तियों को हिरासत में लिया गया और करीब 40 हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया। साथ ही 67 वाहनों को सीज किया गया।

एसएसपी प्रमेन्द्र डोबाल ने बताया कि पुलिस अधीक्षक शहर प्रमोद कुमार के नेतृत्व में शहरभर में कई पुलिस टीमों को तैनात कर विशेष अभियान चलाया गया। सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने, नशे में वाहन चलाने, हुड़दंग करने और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई। इस दौरान 70 लोगों को अलग से हिरासत में लिया गया।

यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर 143 वाहन चालकों से 86 हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया, जबकि 157 वाहनों के चालान किए गए। इसके अतिरिक्त बिना सत्यापन किरायेदार रखने और प्रतिष्ठानों में कर्मचारियों का सत्यापन न कराने पर करीब तीन लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया।

पुलिस ने पीजी और हॉस्टलों में भी आकस्मिक चेकिंग अभियान चलाया। एसएसपी ने छात्र-छात्राओं को चेतावनी दी कि पढ़ाई की आड़ में किसी भी प्रकार का हुड़दंग बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button