ताजा ख़बरदेश-विदेशहरियाणाहिमांचल

शीबा की कर डाली हत्या, शीबा को दीपक ने मिलने के लिए होटल में बुलाया और फिर कमरे में उसकी गला घोंटकर हत्या कर डाली. इसके बाद आरोपी दीपक मौके से फरार हो गया,

फरीदाबाद के OYO होटल में गर्लफ्रेंड का मर्डर करने वाला दिल्ली से गिरफ्तार, शादी का दबाव डालने पर मार डाला,

हरियाणा के फरीदाबाद के ओयो होटल में गर्लफ्रेंड शीबा की हत्या करने वाले आरोपी दीपक को पुलिस ने अरेस्ट कर लिया है,

फरीदाबाद : हरियाणा के फरीदाबाद के आईपी कॉलोनी स्थित ओयो होटल में 25 जुलाई की रात दिल्ली की शीबा नामक युवती की हत्या मामले में फरार चल रहे आरोपी को क्राइम ब्रांच डीएलएफ की टीम ने दिल्ली से गिरफ्तार किया है. पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है. आरोपी की पहचान दिल्ली के बदरपुर स्थित मोहन बाबा नगर निवासी दीपक के रूप में हुई है,

होटल में मिली थी लाश : आरोपी दीपक मृतक शीबा की गली में ही परिवार के साथ रहता है. गौरतलब है कि शुक्रवार सुबह सेक्टर-31 थाना की पुलिस ने आईपी कॉलोनी स्थित एक होटल से एक युवती का शव बरामद किया था. उसकी पहचान दिल्ली के बदरपुर स्थित मोहन बाबा नगर निवासी 33 वर्षीय शीबा के रूप में हुई थी. वो नीलम-बाटा रोड स्थित निजी बैंक में इंश्योरेंस एडवाइजर के पद पर कार्यरत थीं,

शीबा की कर डाली हत्या : करीब 20 साल पहले शीबा के पिता की मौत हो चुकी है. वो नौकरी करके परिवार को संभालती थी. शीबा की मां रजिया ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया था कि उनकी गली में रहने वाले दीपक नामक युवक ने बेटी की होटल में ले जाकर हत्या कर दी. वहीं मृतक युवती के मामा रियाजुद्दीन ने बताया कि गुरुवार को वो सुबह ऑफिस के लिए निकली थी,

शादी के लिए दबाव डाल रही थी : आपको बता दें कि आरोपी ने पहले अपनी गर्लफ्रेंड को मिलने के लिए होटल में बुलाया और फिर कमरे में उसकी गला घोंटकर हत्या कर डाली. इसके बाद आरोपी दीपक मौके से फरार हो गया था. आरोपी का कहना है कि लड़की उसपर जबरन शादी का दबाव बना रही थी, इसी बात से परेशान होकर उसने उसकी हत्या कर डाली. फिलहाल पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश कर 2 दिन की रिमांड पर लिया है,

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button