देहरादून में पीएम मोदी की जनसभा के बीच कांग्रेस का प्रदर्शन, कई कार्यकर्ता गिरफ्तार

देहरादून। देहरादून में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनसभा के दौरान शहर में जगह-जगह कांग्रेस का प्रदर्शन देखने को मिला। प्रधानमंत्री से सवाल पूछने जा रहे कुछ कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया।

मिली जानकारी के अनुसार कांग्रेस नेता संजय कनौजिया (कद्दू भाई), मोहन काला और नितिन चंचल को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
कांग्रेस कार्यकर्ताओं का कहना है कि प्रधानमंत्री से सवाल पूछना लोकतंत्र में उनका संवैधानिक अधिकार है, लेकिन मौजूदा शासन में इस अधिकार पर कुठाराघात किया जा रहा है।
कांग्रेस ने उठाए कई सवाल
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि सरकार अंकिता भंडारी मामले पर मौन क्यों है? केदारनाथ मंदिर के 230 किलो सोने के मुद्दे पर प्रधानमंत्री चुप क्यों हैं? उनका आरोप है कि उत्तराखंड 9 हिमालयी राज्यों में महिला अपराध के मामले में शीर्ष पर पहुंच गया है, इस पर भी जवाब नहीं दिया जा रहा।
साथ ही युवाओं के रोजगार के मुद्दे पर भी प्रधानमंत्री से सवाल किए गए। कार्यकर्ताओं ने कहा कि क्या देश के प्रधानमंत्री से सवाल पूछना गुनाह हो गया है?




