उत्तराखण्ड

उत्तराखंड न्यायिक सेवा में बड़ा फेरबदल, हरिश कुमार गोयल बने देहरादून के जिला एवं सत्र न्यायाधीश

देहरादून: उत्तराखंड हाईकोर्ट ने न्यायिक व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से न्यायिक अधिकारियों के तबादले और अतिरिक्त प्रभार को लेकर नई अधिसूचना जारी की है। जारी आदेश के तहत कई जिला एवं सत्र न्यायाधीशों और अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीशों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

 

हरिश कुमार गोयल को मिली अहम जिम्मेदारी

 

हाईकोर्ट के आदेश के अनुसार हरिश कुमार गोयल को देहरादून का नया जिला एवं सत्र न्यायाधीश नियुक्त किया गया है। वहीं, नैनीताल के प्रथम अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश संजीव कुमार को एनडीपीएस विशेष न्यायालय, नैनीताल का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

 

कई न्यायिक अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार

 

अधिसूचना के अनुसार देहरादून की एफटीसी/अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश कुसुम को विशेष पॉक्सो न्यायालय, देहरादून का अतिरिक्त दायित्व दिया गया है। इसके अलावा तृतीय अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश विवेक श्रीवास्तव को विशेष न्यायालय-2 (एनडीपीएस), देहरादून का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

 

उधर, ऊधमसिंह नगर की एफटीसी/अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश अनीता गुंजियाल को विशेष पॉक्सो न्यायालय, ऊधमसिंह नगर का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

 

यूकेपीएससी में विधि सलाहकार के लिए भी सिफारिश

 

हाईकोर्ट ने उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (यूकेपीएससी), हरिद्वार में विधि सलाहकार के पद के लिए हरिश कुमार गोयल के नाम की संस्तुति राज्य सरकार को भेजी है। साथ ही हरिद्वार के पंचम अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश अरुण वोहरा को विधि सलाहकार का अतिरिक्त प्रभार दिए जाने की भी सिफारिश की गई है।

 

राज्य सरकार की अधिसूचना के बाद होगा प्रभावी

 

हाईकोर्ट ने स्पष्ट किया है कि यूकेपीएससी में विधि सलाहकार की नियुक्ति और अतिरिक्त प्रभार से जुड़े दोनों मामलों में अंतिम निर्णय राज्य सरकार की अधिसूचना जारी होने के बाद प्रभावी होगा। यह फेरबदल राज्य की न्यायिक व्यवस्था को और अधिक सुचारु एवं प्रभावी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button