उत्तराखंड में तीन दिन का राजकीय शोक, पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खंडूड़ी का निधन

देहरादून। उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खंडूड़ी के निधन पर राज्य सरकार ने तीन दिन का राजकीय शोक घोषित किया है। इस संबंध में शासनादेश जारी कर दिया गया है।
जारी आदेश के अनुसार, पूर्व मुख्यमंत्री के निधन के शोक में प्रदेशभर में तीन दिनों तक राजकीय शोक रहेगा। इस अवधि में सभी जनपदों में सरकारी कार्यालय बंद रहेंगे और राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा।

शासकीय कार्यक्रम स्थगित
राजकीय शोक की अवधि में कोई भी शासकीय मनोरंजन (Official Entertainment) कार्यक्रम आयोजित नहीं किए जाएंगे। सरकार की ओर से सभी विभागों को इस संबंध में आवश्यक निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
पुलिस सम्मान के साथ होगा अंतिम संस्कार
पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खंडूड़ी की अंत्येष्टि 20 मई को पूरे राजकीय एवं पुलिस सम्मान के साथ संपन्न कराई जाएगी। अंत्येष्टि के दिन भी राज्य सरकार के सभी कार्यालय बंद रहेंगे।




