उत्तराखण्ड

सिरौलीकलां नगर पालिका को मिली नई अध्यक्ष, राशिदा बेगम ने जीता चुनाव

किच्छा। सिरौलीकलां नगर पालिका के अध्यक्ष पद के चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी राशिदा बेगम ने जीत दर्ज की है। उन्होंने निर्दलीय प्रत्याशी फरहीन जहां को 1765 वोटों के अंतर से हराया। सिरौलीकलां में कांग्रेस और निर्दलीय प्रत्याशी के बीच सीधा मुकाबला था।

सिरौलीकलां नगर पालिका के लिए 22 सितंबर को मतदान हुआ था। यहां कुल 11,591 मतदाता पंजीकृत थे, जिनमें से 9721 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतदान के दौरान क्षेत्र में शांतिपूर्ण माहौल रहा।

अध्यक्ष पद के लिए कांग्रेस ने राशिदा बेगम को प्रत्याशी बनाया था, जबकि फरहीन जहां निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर मैदान में थीं। भाजपा ने इस चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए अपना प्रत्याशी नहीं उतारा था।

राशिदा बेगम इससे पहले किच्छा नगर पालिका के तत्कालीन बोर्ड में सभासद रह चुकी हैं। वहीं निर्दलीय प्रत्याशी फरहीन जहां पूर्व प्रधान नासिर हुसैन की बेटी हैं।

सिरौलीकलां नगर पालिका के चुनाव की मतगणना कानूनी प्रक्रिया के चलते स्थगित की गई थी। बाद में सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद बुधवार को मतगणना शुरू हुई, जिसके बाद अध्यक्ष पद का परिणाम घोषित किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button