उत्तराखण्डदेहरादून

चंद्रबनी चौक के पास सैलून में भीषण आग, फायर सर्विस ने काबू पाया; बड़ा हादसा टला

देहरादून। राजधानी के चंद्रबनी चौक के पास गुरुवार सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक सैलून में अचानक भीषण आग लग गई। आग की सूचना मिलते ही फायर सर्विस की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

सैलून में तेजी से फैली आग

जानकारी के अनुसार, सिटी कंट्रोल रूम के माध्यम से फायर स्टेशन देहरादून को सूचना मिली कि चंद्रबनी चौक के पास स्थित Big Master Hair & Beauty Salon में आग लग गई है। सूचना मिलते ही फायर यूनिट तुरंत मौके के लिए रवाना हुई।

मौके पर पहुंचने पर पाया गया कि आग तेजी से फैल रही थी और पूरे सैलून को अपनी चपेट में ले चुकी थी।

फायर सर्विस ने किया रेस्क्यू ऑपरेशन

फायर कर्मियों ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए एक होज रील और डिलीवरी होज पाइप की मदद से चारों ओर से आग को नियंत्रित करने का अभियान शुरू किया। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया।

इस दौरान आसपास की दुकानों को भी आग की चपेट में आने से बचा लिया गया, जिससे बड़ा नुकसान टल गया।

गैल फायर सर्विस ने भी किया सहयोग

राहत कार्य में GAIL Fire Service की टीम भी मौके पर मौजूद रही और फायर सर्विस का सहयोग किया।

सामान जलकर राख, कारणों की जांच जारी

अग्निकांड में सैलून के अंदर रखा सारा सामान जलकर नष्ट हो गया। हालांकि समय रहते आग पर नियंत्रण होने से बड़ा हादसा टल गया।

फिलहाल आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है। पुलिस और फायर विभाग की टीम मामले की जांच में जुटी हुई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button