उत्तराखण्ड

देहरादून के पैनेसिया हॉस्पिटल में आग, एक बुजुर्ग महिला की मौत, दो गंभीर

देहरादून : देहरादून-हरिद्वार रोड स्थित पैनासिया अस्पताल में बुधवार को अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। हादसे में बीरावती नामक एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई, जबकि दो अन्य की हालत गंभीर बताई जा रही है।

एसी में शॉर्ट सर्किट से लगी आग

प्राथमिक जानकारी के अनुसार अस्पताल में आग एसी में शॉर्ट सर्किट के कारण लगी। आग लगते ही पूरे परिसर में धुआं फैल गया, जिससे आईसीयू समेत अन्य वार्डों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटना के समय आईसीयू में छह मरीज भर्ती थे।

धुआं फैलते ही अस्पताल स्टाफ, राहत टीमों और स्थानीय प्रशासन ने तुरंत कार्रवाई करते हुए सभी मरीजों को सुरक्षित बाहर निकाला और उन्हें अन्य अस्पतालों में शिफ्ट किया। आग और धुएं की चपेट में आने से कुछ कर्मचारी भी घायल हुए, जिन्हें उपचार के लिए भर्ती कराया गया है।

राहत-बचाव में जुटीं टीमें

सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड, पुलिस और प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंच गईं। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया।

घटनास्थल पर पहुंचे एसएसपी Pramod Dobhal ने स्थिति का जायजा लिया और राहत कार्यों की निगरानी की। उन्होंने बताया कि फिलहाल आग पूरी तरह बुझा दी गई है और सभी मरीजों को सुरक्षित अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। अधिकांश की हालत स्थिर बताई जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button