उत्तराखण्ड

दुखद यूपी CM योगी आदित्यनाथ की मां का निधन, 91 वर्ष की आयु में आखिरी सांस ली

योगी आदित्यनाथ की माताजी सावित्री देवी का 91 साल की उम्र में निधन, पौड़ी के पंचूर गांव में ली अंतिम सांस

देहरादून / पौड़ी: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की पूज्य माताजी श्रीमती सावित्री देवी का निधन हो गया है। वे 91 वर्ष की थीं। उन्होंने शुक्रवार सुबह करीब 11:50 बजे उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले के यमकेश्वर ब्लॉक स्थित अपने पैतृक गांव पंचूर में अंतिम सांस ली।

सावित्री देवी लंबे समय से उम्र संबंधी बीमारियों से जूझ रही थीं। उन्हें सांस लेने में दिक्कत हो रही थी। निधन की पुष्टि पौड़ी के एसएसपी सर्वेश कुमार और योगी आदित्यनाथ के भाई महेंद्र सिंह बिष्ट ने की है।

कल हरिद्वार में होगा अंतिम संस्कार

जानकारी के अनुसार, सावित्री देवी का अंतिम संस्कार शनिवार को हरिद्वार में किया जाएगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के उत्तराखंड पहुंचने की संभावना है।

पिता का निधन 2020 में हुआ था

बता दें, योगी आदित्यनाथ के पिता आनंद सिंह बिष्ट का निधन 20 अप्रैल 2020 को 89 साल की उम्र में दिल्ली एम्स में हुआ था। उस समय कोरोना लॉकडाउन के कारण योगी पिता के अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हो पाए थे।

उत्तराखंड में शोक की लहर

माँ के निधन की खबर मिलते ही पूरे उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश में शोक की लहर दौड़ गई। माँ का स्नेह, ममता और आशीर्वाद जीवन की सबसे अनमोल धरोहर होता है। ऐसे में उनका निधन परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button