उत्तराखण्ड

भुवन चंद्र खंडूड़ी को नम आंखों से अंतिम विदाई, हरिद्वार में उमड़ा जनसैलाब

हरिद्वार। उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं मेजर जनरल (सेनि.) भुवन चंद्र खंडूड़ी को पूरे राजकीय सम्मान के साथ नम आंखों से अंतिम विदाई दी गई। खड़खड़ी श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार के दौरान बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, सैन्य अधिकारी, पार्टी कार्यकर्ता और आमजन उपस्थित रहे।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर समेत कई वरिष्ठ नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान “भारत माता की जय” और “खंडूड़ी अमर रहें” के नारों के बीच उनका अंतिम संस्कार संपन्न हुआ।

उपराष्ट्रपति ने दी श्रद्धांजलि

उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने खंडूड़ी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि देश ने एक विशिष्ट सैनिक, सक्षम प्रशासक और असाधारण सत्यनिष्ठा वाले राजनेता को खो दिया है। उनका योगदान देश के विकास में मील का पत्थर बना रहेगा।

उपराष्ट्रपति बुधवार सुबह देहरादून के बसंत विहार स्थित आवास पर पहुंचे और पार्थिव शरीर पर पुष्पांजलि अर्पित की। उन्होंने परिजनों से मुलाकात कर संवेदनाएं व्यक्त कीं। उल्लेखनीय है कि 17 जनवरी को देहरादून दौरे के दौरान भी उपराष्ट्रपति ने खंडूड़ी से उनके आवास पर मुलाकात कर हालचाल जाना था और लोकसभा में पूर्व सहकर्मी के रूप में अपने संबंधों को याद किया था।

कई केंद्रीय नेताओं के पहुंचने की सूचना

सूत्रों के अनुसार केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह और नितिन गडकरी सहित अनेक राष्ट्रीय नेता हरिद्वार पहुंचकर अंतिम संस्कार में शामिल हुए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button