उत्तराखंड बोर्ड रिजल्ट 20 अप्रैल तक ओंग घोषित, मूल्यांकन की तैयारी पूरी

उत्तराखंड। उत्तराखंड बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं का परिणाम 20 अप्रैल तक घोषित किया जाएगा। यह जानकारी शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने दी। बोर्ड परीक्षाएं 21 फरवरी से शुरू हुई थीं और 20 मार्च को समाप्त होंगी।
उत्तराखंड विद्यालय शिक्षा बोर्ड के अनुसार इस वर्ष हाईस्कूल (10वीं) में 1,12,266 और इंटरमीडिएट (12वीं) में 1,02,986 परीक्षार्थी शामिल हो रहे हैं।
मूल्यांकन के लिए बनाए गए केंद्र
बोर्ड की लिखित उत्तर पुस्तिकाओं के संकलन के लिए प्रदेशभर में 39 केंद्र बनाए गए हैं। वहीं कॉपियों के मूल्यांकन के लिए 29 केंद्र स्थापित किए गए हैं, जिनमें गढ़वाल मंडल में 16 और कुमाऊं मंडल में 13 मूल्यांकन केंद्र शामिल हैं।
सीसीटीवी निगरानी में होगा मूल्यांकन
शिक्षा विभाग की ओर से सभी मूल्यांकन केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों की व्यवस्था की गई है, ताकि मूल्यांकन प्रक्रिया पारदर्शी और निष्पक्ष तरीके से संपन्न हो सके।
शिक्षा मंत्री ने कहा कि निर्धारित समय सीमा के भीतर परिणाम घोषित करने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।




