Disasterउत्तराखण्ड
रुद्रप्रयाग में 5.02 तीव्रता का भूकंप, सुबह 5:13 बजे हिले घर

रुद्रप्रयाग। उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले में शनिवार सुबह भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 5.02 दर्ज की गई।
भूकंप सुबह 5:13:17 बजे आया। इसका केंद्र रुद्रप्रयाग से करीब 10 किलोमीटर पूर्व में था, जबकि इसकी गहराई धरती से लगभग 15 किलोमीटर नीचे दर्ज की गई। झटके करीब 10 से 15 सेकंड तक महसूस किए गए, जिससे लोगों में दहशत फैल गई और कई लोग घरों से बाहर निकल आए।
हालांकि, समाचार लिखे जाने तक किसी बड़े जानमाल के नुकसान की सूचना नहीं है। प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है।




