उत्तराखण्ड

सीएम योगी दो दिवसीय दौरे पर यमकेश्वर पहुंचे, पैतृक गांव पंचूर में धार्मिक कार्यक्रम में होंगे शामिल

यमकेश्वर/पौड़ी:योगी आदित्यनाथ गुरुवार को दो दिवसीय दौरे पर उत्तराखंड पहुंचे। यमकेश्वर हेलीपैड पर उनका स्वागत पुष्कर सिंह धामी ने किया।

दौरे के दौरान सीएम योगी पहले महायोगी गुरु गोरखनाथ राजकीय महाविद्यालय बिथ्याणी पहुंचे, जहां उन्होंने व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। इसके बाद वे यमकेश्वर क्षेत्र में आयोजित मंदिर उद्घाटन और मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे। कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को महायज्ञ और समापन समारोह आयोजित किया जाएगा।

सीएम योगी का अपने पैतृक गांव पंचूर जाने का भी कार्यक्रम है। पंचूर स्थित हरि विष्णु पंचदेव मंदिर में चार से आठ मई तक प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम चल रहा है। मंदिर की स्थापना हाल ही में की गई है और इस अवसर पर धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन किया गया है।

बताया जा रहा है कि सीएम योगी शुक्रवार को समापन कार्यक्रम में शामिल होंगे और शनिवार को वापस लौटेंगे।

गौरतलब है कि पंचूर गांव पौड़ी जिले के यमकेश्वर क्षेत्र में स्थित है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बनने के बाद योगी आदित्यनाथ के पैतृक गांव और क्षेत्र की पहचान राष्ट्रीय स्तर पर और अधिक बढ़ी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button