उत्तराखंड पुलिस के 14 जवान-अधिकारी होंगे सम्मानित, स्वतंत्रता दिवस पर मिलेगा CM सराहनीय सेवा पदक

देहरादून। स्वतंत्रता दिवस-2026 के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी उत्तराखंड पुलिस के 14 पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को उनकी उत्कृष्ट एवं सराहनीय सेवाओं के लिए मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक प्रदान किए जाने की घोषणा की है। इनमें आठ पुलिस कार्मिकों को सेवा के आधार पर और छह को विशिष्ट कार्य के लिए यह सम्मान दिया जाएगा।
डीजीपी दीपम सेठ ने पदक के लिए चयनित सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह सम्मान पुलिस कार्मिकों की कर्तव्यनिष्ठा, समर्पण और उत्कृष्ट सेवाभाव का सम्मान है। इससे पुलिस बल के अन्य कार्मिकों को भी अपने दायित्वों का और अधिक निष्ठा व समर्पण के साथ निर्वहन करने की प्रेरणा मिलेगी।
सेवा के आधार पर मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक पाने वाले कार्मिक
नीलेश आनंद भरणे, पुलिस महानिरीक्षक, साइबर/एसटीएफ उत्तराखंड
रेवाधर मठपाल, अपर पुलिस अधीक्षक, पुलिस दूरसंचार, जनपद नैनीताल
भास्कर लाल शाह, पुलिस उपाधीक्षक, सचिवालय/विधानसभा सुरक्षा, उत्तराखंड
त्रिवेन्द्र सिंह राणा, पुलिस उपाधीक्षक, जनपद चमोली
मनीष जस्वाल, पुलिस उपाधीक्षक, पुलिस मुख्यालय, उत्तराखंड
गिरीबर सिंह रावत, निरीक्षक, नागरिक पुलिस, पुलिस मुख्यालय, उत्तराखंड
मोहम्मद यासीन, निरीक्षक, नागरिक पुलिस, पुलिस मुख्यालय, उत्तराखंड
दिनेश चन्द्र, गुल्मनायक, 40वीं वाहिनी पीएसी
विशिष्ट कार्य के लिए मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक
स्वर्गीय मनोज मनराल, निरीक्षक, अभिसूचना, एलआईयू देहरादून को मरणोपरांत सम्मान दिया जाएगा।
स्वर्गीय विनोद कुमार, उपनिरीक्षक, नागरिक पुलिस, जनपद टिहरी गढ़वाल को भी मरणोपरांत पदक प्रदान किया जाएगा।
सुनील कुमार मीणा, पुलिस महानिरीक्षक, कार्मिक, उत्तराखंड
नवनीत सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, जनपद हरिद्वार
शान्तनु पराशर, अपर पुलिस अधीक्षक, साइबर क्राइम पुलिस थाना, देहरादून
मनोज असवाल, पुलिस उपाधीक्षक, अभिसूचना
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर इन 14 पुलिस कार्मिकों को मिलने वाला यह सम्मान उत्तराखंड पुलिस में उत्कृष्ट सेवा और विशिष्ट कार्यों के प्रति राज्य सरकार की सराहना को दर्शाता है। विशेष कार्य के लिए चयनित दो पुलिसकर्मियों को मरणोपरांत सम्मान दिए जाने से यह सम्मान और भी महत्वपूर्ण हो गया है।




