उत्तराखण्ड

उत्तराखंड में गर्मी से जल्द मिलेगी राहत, कई जिलों में तेज हवाओं और बारिश का येलो अलर्ट

देहरादून। उत्तराखंड में पिछले कई दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी से लोगों का हाल बेहाल है। मैदानी इलाकों के साथ-साथ पहाड़ी क्षेत्रों में भी गर्म हवाओं और बढ़ते तापमान ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। हालांकि अब मौसम विभाग ने राहत भरी खबर दी है।

मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार 22 मई को देहरादून समेत उत्तरकाशी, टिहरी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों के कुछ हिस्सों में मौसम बदल सकता है। इन क्षेत्रों में बिजली चमकने के साथ तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने करीब 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग के अनुसार इस बदलाव का असर खास तौर पर पर्वतीय क्षेत्रों के तापमान पर देखने को मिलेगा। आने वाले दिनों में गर्मी से कुछ राहत मिलने की उम्मीद है। विभाग ने अनुमान जताया है कि अगले तीन दिनों के बाद प्रदेशभर में अधिकतम तापमान में दो से चार डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज की जा सकती है।

विशेषज्ञों का कहना है कि मौसम में बदलाव से पहाड़ी इलाकों में लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी, जबकि मैदानी क्षेत्रों में भी तापमान में कमी आने की संभावना है। वहीं प्रशासन ने लोगों से खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने और तेज हवाओं एवं बिजली चमकने के समय सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button