Crime Newsउत्तराखण्ड

भीमताल-हल्द्वानी मार्ग पर दर्दनाक हादसा, रोडवेज बस की चपेट में आई मासूम की मौत

हल्द्वानी : भीमताल-हल्द्वानी मार्ग पर रानीबाग के पास मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में पांच साल की मासूम कनक की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि उत्तराखंड परिवहन निगम के रुद्रपुर डिपो की बस (यूके 06 पी ए 1726) ने बच्ची को सामने से टक्कर मार दी।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार चालक ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए बच्ची को करीब 20 मीटर तक घसीट दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के समय कनक के साथ दो अन्य बच्चे भी मौजूद थे, जो बाल-बाल बच गए।

गुस्साए लोगों ने बस पर किया पथराव

घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों में जबरदस्त आक्रोश फैल गया। गुस्साए लोगों ने रोडवेज बस पर पथराव कर शीशे तोड़ दिए और हंगामा शुरू कर दिया। स्थिति को नियंत्रण में लाने के लिए पुलिस को मौके पर पहुंचना पड़ा।

कई किलोमीटर लंबा जाम

हादसे के चलते यातायात पूरी तरह प्रभावित हो गया। तिकोनिया से लेकर भीमताल तिराहा, ज्योलीकोट और सलड़ी तक कई किलोमीटर लंबा जाम लग गया। पुलिस टीम ने यातायात सुचारू कराने और हालात सामान्य करने के प्रयास शुरू किए।

फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और बस चालक से पूछताछ की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button