उत्तराखण्ड

22 से 27 जून तक उत्तराखंड के पहाड़ी जिलों में बारिश के आसार, हरिद्वार-ऊधमसिंह नगर में मौसम रहेगा शुष्क

देहरादून: उत्तराखंड में आगामी दिनों में मौसम का मिजाज बदला-बदला रहने वाला है। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून ने 22 जून से 27 जून तक का मौसम पूर्वानुमान जारी करते हुए राज्य के अधिकांश पर्वतीय जिलों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है। वहीं हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर जिलों में पूरे सप्ताह मौसम शुष्क रहने का अनुमान है।

 

मौसम विभाग के अनुसार सोमवार 22 जून को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, पिथौरागढ़ और नैनीताल जिलों में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। जबकि टिहरी, पौड़ी, देहरादून, अल्मोड़ा और चंपावत जिलों में कहीं-कहीं हल्की बारिश के आसार हैं। इस दौरान कुछ पर्वतीय क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ वर्षा होने की संभावना को देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया गया है।

 

23 जून को भी उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना बनी रहेगी। अन्य पर्वतीय क्षेत्रों में कहीं-कहीं हल्की बारिश और बादलों की गर्जना देखने को मिल सकती है। वहीं मैदानी जिलों हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर में मौसम शुष्क बना रहेगा।

 

मौसम विभाग के अनुसार 24 जून से 27 जून तक राज्य के सभी पर्वतीय जिलों में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है। इस दौरान बादलों की गर्जना और बिजली चमकने की भी संभावना जताई गई है। जबकि हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर में मौसम साफ रहने और बारिश न होने का अनुमान है।

 

मौसम विभाग ने पर्वतीय क्षेत्रों में यात्रा करने वाले लोगों और स्थानीय निवासियों को सतर्क रहने की सलाह दी है। विशेषकर संवेदनशील क्षेत्रों में भूस्खलन और सड़क बाधित होने जैसी स्थितियों को देखते हुए सावधानी बरतने को कहा गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button