उत्तराखण्ड

ऋषिकेश में तेज रफ्तार ट्रक का कहर, डिवाइडर तोड़कर खेत में गिरा वाहन, दो की मौत

ऋषिकेश: भद्रकाली तिराहे से आगे ब्रह्मानंद मोड़ के पास एक दर्दनाक सड़क हादसे में ट्रक चालक समेत एक महिला की मौत हो गई। हादसा इतना भयावह था कि अनियंत्रित ट्रक सड़क से करीब 20 मीटर नीचे खेत में जा गिरा। इस दौरान सड़क पर लगे कंक्रीट डिवाइडर भी टूटकर नीचे जा गिरे, जिसकी चपेट में आकर झोपड़ी में रह रही महिला की मौके पर ही मौत हो गई।

 

जानकारी के अनुसार ट्रक अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे डिवाइडरों को तोड़ते हुए नीचे खेत में जा गिरा। हादसे में ट्रक चालक फारुख निवासी बहादरपुर, लक्सर हरिद्वार की भी ट्रक की चपेट में आने से मौके पर मौत हो गई।

 

वहीं सड़क के नीचे झोपड़ी में रह रही कौशल्या पत्नी सुरेश, उम्र 42 वर्ष निवासी बावाड़ी शिवपुरी के ऊपर भारी कंक्रीट डिवाइडर गिर गए, जिससे उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

 

घटना की सूचना मिलते ही एसडीआरएफ और स्थानीय पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची। एसडीआरएफ की टीम ने रेस्क्यू अभियान चलाकर डिवाइडर के नीचे दबी महिला को बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया। जबकि ट्रक चालक को टीम के पहुंचने से पहले ही अस्पताल भेज दिया गया था, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

 

पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button