देहरादून में दिल दहला देने वाली घटना,घर में युवक मृत पाया गया

देहरादून। उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां पटेल नगर थाना क्षेत्र के विद्या विहार फेज-2 स्थित एक घर में 27 वर्षीय युवक आकाश मृत पाया गया। घटना की जानकारी पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, शव लगभग चार-पांच दिन पुराना था।
मिली जानकारी के अनुसार, मृतक के परिजन कुछ दिन पहले अपने पैतृक गांव टिहरी किसी काम से गए हुए थे। इस दौरान आकाश घर पर अकेला था। रविवार को परिजन गांव से लौटे और बेटे का दरवाजा खटखटाया, लेकिन अंदर से कोई आवाज नहीं आई। खिड़की से झाँकने पर आकाश को कमरे में जमीन पर पड़ा देखा गया।
परिजनों ने तुरंत पुलिस को घटना की जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक का गला सड़ा हुआ शव बरामद किया। पुलिस ने बताया कि फिलहाल यह मामला संदिग्ध मृत्य का प्रतीत होता है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारण का पता चल सकेगा।




