डिफेंस कॉलोनी में हरीश रावत की ‘फल पार्टी’, सियासी संदेश भी साफ

देहरादून: पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने डिफेंस कॉलोनी स्थित अपने आवास पर खीरा, खरबूजा, रागी और तरबूज पार्टी का आयोजन किया। इस आयोजन के साथ ही उनका सियासी संदेश भी नजर आया।
राजनीतिक हलकों में यह फल पार्टी केवल एक साधारण आयोजन नहीं मानी जा रही है। हरीश रावत पहले भी इस तरह के आयोजनों के जरिए स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने और आम जनता से जुड़ने की कोशिश करते रहे हैं। माल्टा पार्टी के जरिए वह पहले भी सुर्खियों में रह चुके हैं।
अब इस आयोजन के जरिए वह एक बार फिर अपनी सक्रियता का संकेत देते नजर आए। साथ ही, पार्टी के भीतर और बाहर दोनों ही स्तर पर अपनी मौजूदगी दर्ज कराई।
तरबूज-खरबूज पार्टी के दौरान उन्होंने नारी शक्ति बंधन अधिनियम को लेकर भी अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने अधिनियम का समर्थन किया, लेकिन परिसीमन मामले को लेकर सर्वदलीय बैठक में निर्णय लेने की बात कही।




