भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का तीन दिवसीय उत्तराखंड दौरा आज से, बैठकों और कार्यक्रमों की पूरी तैयारी

देहरादून: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बृहस्पतिवार को तीन दिवसीय दौरे पर देहरादून पहुंचेंगे। राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद यह उनका पहला उत्तराखंड दौरा होगा, जिसे लेकर भाजपा संगठन ने व्यापक तैयारियां पूरी कर ली हैं।
नितिन नवीन शाम 4:35 बजे देहरादून एयरपोर्ट पहुंचेंगे। एयरपोर्ट से भाजपा प्रदेश कार्यालय तक उनके स्वागत के लिए 25 स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं। इस दौरान युवा और महिला कार्यकर्ता पारंपरिक वेशभूषा में उनका स्वागत करेंगे।
देहरादून पहुंचने के बाद वह सीधे भाजपा प्रदेश कार्यालय जाएंगे, जहां शाम 6:15 बजे कोर कमेटी की बैठक लेंगे। इसके बाद मंत्रियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की जाएगी।
शुक्रवार को राष्ट्रीय अध्यक्ष सुबह सबसे पहले मुख्यमंत्री से मुलाकात करेंगे। इसके बाद वह पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय के आवास पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे और शोक संतप्त परिवार से मुलाकात करेंगे।
इसके बाद वह राजपुर रोड स्थित वेलकम होटल में विभिन्न बैठकों में हिस्सा लेंगे। सुबह 11 बजे सांसदों और विधायकों के साथ बैठक होगी। दोपहर दो बजे प्रदेश पदाधिकारियों, मोर्चा अध्यक्षों, जिला प्रभारियों और जिलाध्यक्षों के साथ संगठनात्मक चर्चा की जाएगी।
शाम चार बजे राष्ट्रीय अध्यक्ष महापौर, नगर पालिका अध्यक्ष, नगर पंचायत अध्यक्ष, जिला पंचायत अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और ब्लॉक प्रमुखों के साथ बैठक करेंगे। इसके बाद मीडिया, सोशल मीडिया, आईटी और प्रदेश प्रवक्ताओं के साथ संवाद कार्यक्रम होगा।
शाम को नितिन नवीन ऋषिकेश स्थित में गंगा आरती में शामिल होंगे और संतों के साथ संवाद करेंगे।
दौरे के अंतिम दिन शनिवार को भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष में दर्शन करेंगे। इसके बाद गढ़ी कैंट क्षेत्र में बूथ अध्यक्ष के आवास पर जलपान करेंगे और बूथ समिति की बैठक में हिस्सा लेंगे।
इसके बाद वह सिंघनीवाला स्थित शिवालिक कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग में आयोजित कॉन्क्लेव में शामिल होंगे। दोपहर दो बजे मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में आयोजित युवा संवाद कार्यक्रम में भाग लेने के बाद शाम 4:35 बजे देहरादून एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे।




