अकरम एनकाउंटर सही: बहादराबाद से मुस्लिम संगठन पहुंचा दून, SSP को सौंपा समर्थन ज्ञापन

देहरादून-: बीती 30 अप्रैल को प्रेमनगर के पौंधा रोड में एक ठेकेदार से लूटपाट व गोली मारने की घटना में प्रेमनगर पुलिस की त्वरित एक्शन में एक कुख्यात अपराधी अकरम की मुठभेड़ में गोली लगने से हुई मौत पर दून की जनता ने दून पुलिस की सराहना की थी। तो वहीं आज मंगलवार को हरिद्वार के बहादराबाद से मुस्लिम संगठन के कुछ लोग एसएसपी कार्यालय देहरादून पहुँचे, जहां उनके द्वारा कप्तान प्रमेन्द्र डोबाल व निरीक्षक नरेश राठौड़ व उनकी टीम द्वारा कुख्यात द्वारा की गई लूट पर फुल एक्शन मोड़ में क्विक एक्शन लेते हुए बदमाशो का पीछा कर कुख्यात को मुठभेड़ में मार गिराने की सराहना करते हुए कप्तान प्रमेन्द्र की अपराध के खिलाफ ” जीरो टॉलरेंस” की सराहना करते हुए अपना समर्थन ज्ञापन कप्तान को सौंपा।
बहादराबाद से खास तौर पर कप्तान से मिलने आने की सूचना पर कप्तान प्रमेन्द्र भी सहर्ष स्वयं अपने कार्यालय से नीचे उतरकर मुस्लिम संगठन के लोगो से मिलने पहुँचे व मुस्लिम संगठन के लोगो का ज्ञापन ग्रहण किया। मुस्लिम संगठन द्वारा घायल निरीक्षक के साहस की सराहना करते हुए उनके जल्द स्वस्थ् होने की कामना भी की है।
गौरतलब है कि 30 अप्रैल की रात को पौंधा रोड पर एक ठेकेदार के काम से घर लौटने के दौरान एक कार सवार बदमाशों द्वारा ठेकेदार से 2 लाख नगदी की लूट सहित उनपर गोली मार दी थी। ठेकेदार द्वारा 112 से पुलिस को सूचित करने के कुछ ही देर में प्रेमनगर थाना प्रभारी व उनकी टीम मौके पर पहुँची व घायल को प्राथमिक उपचार देने के साथ ही बदमाशो की गाड़ी का पीछा किया। इस दौरान बदमाशो द्वारा पुलिस पर लगातार की गई फायरिंग में निरीक्षक नरेश राठौड़ को 2 गोलियां लगीं किन्तु उसके बावजूद उन्होंने बदमाशो का पीछा करते हुए एक बदमाश को मुठभेड़ में घायल कर दिया,जिसकी बाद में मृत्यु हो गयी। मारे गए बदमाश की पहचान अकरम के रूप में हुई थी, जिसके विरुद्ध पटेलनगर, क्लेमेंट टाउन में चोरी के मुकदमे दर्ज है साथ ही उसके द्वारा 2014 में बालावाला में एक घर मे चोरी के दौरान घर के इकलौते चिराग अंकित को गोली मार हत्या कर दी थी। दून पुलिस से मुठभेड़ में अकरम की मौत पर अंकित के बूढ़े माता पिता द्वारा दून पुलिस का आभार व्यक्त कर उनके साथ न्याय होने की बात कही थी। वहीं इन सबके बीच कुछ लोग ऐसे भी रहे जिनके द्वारा मुठभेड़ पर सवाल उठाए थे किंतु आज हरिद्वार से चलकर आये मुस्लिम संगठन द्वारा कप्तान प्रमेन्द्र व उनकी टीम की अपराध के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्यवाही की सराहना कर मुठभेड़ को सही ठहराया है। साथ ही मुठभेड़ का विरोध करने वालों के विरूद्ध आंदोलन की चेतावनी दी। वहीं इस मुठभेड़ में घायल प्रेमनगर प्रभारी निरीक्षक नरेश राठौड़ फिलहाल अस्पताल में भर्ती है।
गौरतलब है कि दून पुलिस कप्तान प्रमेन्द्र डोबाल द्वारा शहर में किसी भी प्रकार से लॉ एंड आर्डर को बिगड़ने न देने को प्रतिबद्धता दर्शायी है, फिर चाहे वह शहर के अंदरूनी मामले हो या बाहरी राज्यों के आपराधिक तत्वों के, किसी को भी राजधानी की शांत वादियों में अपराध की गंध फैलाने की अनुमति न होने की कप्तान ने कड़ी चेतावनी दी है।
सनद हो कि अपराध के खिलाफ जीरो टॉलरेंस सहित कप्तान द्वारा शहर में इन दिनों बढ रहे नाईट कल्चर के खिलाफ भी आपरेशन नाईट स्ट्राइक से ताबड़तोड़ कार्यवाही की जा रही है, जिसमे नियमो को ताक पर रख मनमानी करने वालो के खिलाफ दून पुलिस कड़े एक्शन ले रही है।




