उत्तराखण्ड

उत्तराखंड में आज फिर बदलेगा मौसम, 7 जिलों में हल्की बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के आसार

देहरादून। उत्तराखंड में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। मौसम विभाग ने सोमवार को प्रदेश के सात पर्वतीय जिलों में कहीं-कहीं बहुत हल्की से हल्की बारिश होने की संभावना जताई है। वहीं, ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी के आसार हैं। देहरादून समेत कुछ जिलों में गरज के साथ आकाशीय बिजली चमक सकती है।

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, सोमवार को देहरादून, टिहरी, उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है। पर्वतीय क्षेत्रों में मौसम में बदलाव के चलते ठंड का असर बना रह सकता है। वहीं, प्रदेश के शेष जिलों में मौसम मुख्य रूप से शुष्क रहने का अनुमान है।

इससे पहले रविवार को प्रदेश में मौसम ने करवट ली थी। दोपहर बाद तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू हो गई थी। केदारनाथ, बदरीनाथ धाम और हेमकुंड साहिब से लगी ऊंची चोटियों पर बर्फबारी हुई, जबकि गंगोत्री और यमुनोत्री धाम में बारिश के कारण ठंड बढ़ गई। पिछले तीन दिनों से पर्वतीय क्षेत्रों में तापमान सामान्य से नीचे बना हुआ है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button