उत्तराखण्ड

पश्चिमी एशिया में तनाव के बीच कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिया ईंधन बचत का संदेश, स्कूटी से पहुंचे कैंप कार्यालय

देहरादून। कृषि मंत्री गणेश जोशी ने गढ़ी कैंट में आयोजित एक कार्यक्रम के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर पश्चिमी एशिया में जारी युद्ध और वैश्विक परिस्थितियों के मद्देनजर पेट्रोल-डीजल की बचत का संदेश दिया।

उन्होंने शासकीय वाहन का उपयोग न करते हुए दोपहिया वाहन स्कूटी से अपने कैंप कार्यालय पहुंचकर आमजन को ईंधन संरक्षण के प्रति जागरूक किया।

कृषि मंत्री ने कहा कि वर्तमान वैश्विक परिस्थितियों में प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है कि वह संसाधनों का संयमित उपयोग करे और अनावश्यक ईंधन खपत से बचे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button