Crime Newsउत्तराखण्डक्राइमताजा ख़बरदेश-विदेशदेहरादून

उत्तराखंड सचिवालय में फिर हुई सुरक्षा चूक, एयरगन से धमकाने का मामला, मुकदमा दर्ज ,

उत्तराखंड सचिवालय में फिर हुई सुरक्षा चूक, एयरगन से धमकाने का मामला, मुकदमा दर्ज ,

मामला सचिवालय में तैनात उपनल कमी के बिना बताए अवकाश पर जाने का है,

देहरादून: उत्तराखंड सचिवालय में सुरक्षा को लेकर चूक का नया मामला सामने आया है. घटनाक्रम के अनुसार सचिवालय कर्मी ने एयरगन तानकर अपने उच्चस्थ अधिकारी को धमकाने की कोशिश की. यही नहीं उनके साथ हाथापाई की भी कोशिश हुई..मामले में अनुसचिव ने पुलिस में मामला दर्ज करवाया है,

उत्तराखंड सचिवालय की सुरक्षा हमेशा ही सवालों में रहती है. यहां समय-समय पर ऐसे कई प्रकरण हुए हैं जिसने सचिवालय की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े किए.इस बार मामला सचिवालय के अधिकारी पर एयर गन तानने का है. पुलिस को दी गई शिकायत के अनुसार अनुसूचिव पद पर तैनात बलवंत सिंह भाकुनी को जान से मारने की धमकी दी गई है. इस दौरान उनपर एयरगन तानकर उन्हें डराने की कोशिश की गई,

मामला सचिवालय में तैनात उपनल कर्मी के बिना बताए अवकाश पर जाने का है. तहरीर के अनुसार उपनल कर्मी बिना बताए अक्सर छुट्टी पर जाता है. मना करने पर बदसलूकी करता है. तहरीर में कहा गया है कि उपनल कर्मी को उपस्थिति रजिस्टर पर एडवांस हस्ताक्षर करने के लिए मना किया गया तो उसने अधिकारी के साथ गाली गलौज करते हुए बंदूक दिखाकर उन्हें मारने की धमकी दी. यही नहीं अनु सचिव के साथ मारपीट की भी कोशिश की गई।,

घटना को बढ़ता देख सचिवालय सुरक्षा दल को बुलाया गया. तब जाकर यह पूरा मामला शांत कराया जा सका. इसके बाद इस मामले में अनुसचिव ने पुलिस में मामला दर्ज करवा दिया है. सवाल यह उठ रहा है कि आखिरकार सचिवालय में इतनी सुरक्षा के बाद हथियार कैसे पहुंच सका? सचिवालय कर्मी पिस्तौल लेकर कैसे सचिवालय में दाखिल हो गया?

वहीं, सचिवालय कर्मचारी को एयर गन से डराने और जान से मारने की धमकी देने वाले वाले उपनल कर्मी को नागर कोतवाली पुलिस ने हिरासत में लिया है. आरोपी के खिलाफ मारपीट-गालीगलौच और कार्य सरकार में बाधा उत्पन्न करने का मुदकमा दर्ज किया गया है. साथ ही सचिवालय प्रशासन ने आरोपी को उपनल वापस किये जाने के आदेश लिए गए हैं. सचिवालय का पास भी निरस्त किया है,

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button