उत्तराखण्ड

धीरेंद्र शास्त्री बदरीनाथ धाम में साधना पर, 26 मई से होगी कथा

बदरीनाथ/देहरादून: बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री इन दिनों बदरीनाथ धाम में नीलकंठ पर्वत की तलहटी स्थित ध्यान गुफा में विशेष साधना कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार वे 25 मई तक गुफा में ध्यानरत रहेंगे, जिसके बाद 26 मई से धाम में कथा का आयोजन किया जाएगा।

6 मई को पहुंचे, 9 मई से साधना शुरू

धीरेंद्र शास्त्री 6 मई को बदरीनाथ पहुंचे थे। 9 मई को मंदिर में दर्शन करने के बाद उन्होंने नगर पंचायत की ध्यान गुफा में साधना प्रारंभ की। बताया जा रहा है कि उन्होंने 9 से 25 मई तक साधना के लिए औपचारिक अनुमति ली है। नगर पंचायत के ईओ सुनील पुरोहित ने इसकी पुष्टि की है।

विशेष साधना का संकल्प

चारधाम होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेश मेहता के अनुसार, धीरेंद्र शास्त्री 25 मई तक ध्यान करेंगे और 26 मई से कथा कार्यक्रम शुरू होगा। पिछले तीन वर्षों से वे लगातार बदरीनाथ यात्रा पर आ रहे हैं। इस बार उन्होंने विशेष साधना का संकल्प लिया है।

धीरेंद्र शास्त्री बदरीनाथ के खाकचौक के महंत बालकदास के शिष्य भी बताए जाते हैं। कथा आयोजन को लेकर धाम में तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। आयोजकों के मुताबिक कार्यक्रम में देशभर से श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है।

कुमार विश्वास के शामिल होने की संभावना

सूत्रों के अनुसार कथा में प्रसिद्ध कवि कुमार विश्वास के शामिल होने की भी संभावना जताई जा रही है।

साधना और कथा कार्यक्रम के चलते बदरीनाथ धाम में श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ने की उम्मीद है, जिससे स्थानीय व्यापार और पर्यटन को भी बढ़ावा मिलने की संभावना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button