देहरादून पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 33 निरीक्षक व उपनिरीक्षकों के तबादले

देहरादून: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) देहरादून ने जनपद की कानून-व्यवस्था और पुलिसिंग को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से बुधवार को बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। एसएसपी द्वारा जारी स्थानांतरण आदेश के तहत 33 निरीक्षक, उपनिरीक्षक एवं मुख्य उपनिरीक्षकों का तबादला किया गया है।


जारी आदेश के अनुसार कई थाना प्रभारियों और चौकी प्रभारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव करते हुए उन्हें नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। पुलिस प्रशासन का कहना है कि यह बदलाव जनपद में पुलिस व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने तथा कार्यों के बेहतर संचालन के उद्देश्य से किया गया है।
एसएसपी कार्यालय की ओर से सभी स्थानांतरित अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से अपने नवीन तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। माना जा रहा है कि इस फेरबदल से पुलिसिंग में कार्यकुशलता बढ़ेगी और कानून-व्यवस्था को और मजबूत किया जा सकेगा।




