उत्तराखण्डदेहरादून

सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम धामी सख्त, बोले- अवरोध और अराजकता नहीं होगी बर्दाश्त

देहरादून। पुष्कर सिंह धामी ने सड़कों पर नमाज पढ़ने को लेकर चल रही राष्ट्रीय बहस के बीच कड़ा रुख अपनाते हुए साफ कहा है कि नमाज मस्जिदों, ईदगाहों और निर्धारित स्थानों पर ही पढ़ी जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक सड़कों को बाधित कर आम लोगों को परेशानी में डालना किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जाएगा।

मुख्यमंत्री धामी ने शुक्रवार को कहा कि इस समय चारधाम यात्रा के चलते लाखों श्रद्धालु उत्तराखंड पहुंच रहे हैं। ऐसे में राज्य का वातावरण शांतिपूर्ण, व्यवस्थित और अनुशासित बनाए रखना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि सड़कें आम जनता की आवाजाही के लिए होती हैं और उन्हें अवरोध या प्रदर्शन का माध्यम नहीं बनने दिया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सार्वजनिक सड़कों को बंधक बनाकर अराजकता फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने दोहराया कि देवभूमि उत्तराखंड की शांति, संस्कृति और अनुशासन से किसी को खिलवाड़ करने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

नगर निगम का अतिक्रमण विरोधी अभियान

इधर, देहरादून नगर निगम ने शुक्रवार को शहर के विभिन्न क्षेत्रों में अतिक्रमण विरोधी अभियान चलाकर अवैध कब्जों के खिलाफ कार्रवाई की। नगर निगम की टीम ने धोरण खास क्षेत्र में खसरा संख्या 463 स्थित निगम की भूमि पर अवैध रूप से लगाए गए बोर्ड, अवैध प्लाटिंग और निर्मित दीवार को ध्वस्त कर भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया।

अधिकारियों के अनुसार एटीएस कॉलोनी क्षेत्र में शासकीय भूमि की सुरक्षा के लिए बाउंड्री वॉल निर्माण की अनुमति भी जारी कर दी गई है, ताकि भविष्य में अवैध कब्जों को रोका जा सके। इसके अलावा हरभजवाला क्षेत्र में नगर निगम की भूमि पर बनाई गई अवैध सड़क को भी ध्वस्त किया गया। रायपुर तपोवन रोड क्षेत्र में भी अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई।

नगर निगम प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि सार्वजनिक अथवा निगम की भूमि पर किसी भी प्रकार का अवैध कब्जा, निर्माण या अतिक्रमण किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button