उत्तराखण्डधार्मिक

मुख्यमंत्री धामी से केदारनाथ धाम के रावल की शिष्टाचार भेंट, यात्रा व्यवस्थाओं पर हुई चर्चा

केदारनाथ : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से गुरुवार को केदारनाथ धाम के रावल भीमाशंकर लिंग ने शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर रावल ने भगवान केदारनाथ का आशीर्वाद देते हुए प्रदेश की सुख-समृद्धि और शांति की कामना की।

मुख्यमंत्री ने रावल का स्वागत करते हुए केदारनाथ धाम में संचालित पुनर्निर्माण एवं विकास कार्यों की जानकारी साझा की। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार तीर्थयात्रियों की सुविधा, सुरक्षा और व्यवस्थाओं को मजबूत बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत है।

मुख्यमंत्री ने आगामी यात्रा सीजन को सुगम, सुरक्षित और सुव्यवस्थित बनाने के लिए किए जा रहे प्रबंधों का भी उल्लेख किया। बैठक के दौरान केदारनाथ धाम की व्यवस्थाओं, यात्रा संचालन और श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को ध्यान में रखते हुए आवश्यक तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button