उत्तराखण्डताजा ख़बरदेश-विदेशदेहरादून

उत्तराखंड में संगठन विस्तार के तहत युद्धवीर दहन् को सौंपी गई प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी

उत्तराखंड में संगठन विस्तार के तहत युद्धवीर दहन् को सौंपी गई प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी,

राष्ट्रीय लोकदल के प्रोफेशनल प्रकोष्ठ द्वारा उत्तराखंड में संगठन को सशक्त एवं सक्रिय बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए इंजीनियर युद्धवीर दहन् को प्रदेश अध्यक्ष (प्रोफेशनल प्रकोष्ठ), उत्तराखंड नियुक्त किया गया है।

यह मनोनयन राष्ट्रीय लोकदल के वरिष्ठ अधिवक्ता एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष (प्रोफेशनल प्रकोष्ठ) श्री रविकांत चड्ढा द्वारा पार्टी की नीतियों, सिद्धांतों एवं संगठन के प्रति श्री युद्धवीर दहन् की निष्ठा को ध्यान में रखते हुए किया गया।

कार्यक्रम का संचालन राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) श्री भीष्म के मार्गदर्शन में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर उत्तराखंड से एवं अन्य राज्यों से कई गणमान्य कार्यकर्ता और सामाजिक प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

शिष्टमंडल में सम्मिलित रहे प्रमुख नाम:

कमल प्रीत अरोड़ा – महिला प्रदेश अध्यक्ष, उत्तराखंड, अनुपम खत्री – वरिष्ठ पत्रकार एवं सामाजिक चिंतक) उदयवीर सिंह चहल (वरिष्ठ नेता), दीपक राणा वरिष्ठ नेता, बागपत (उत्तर प्रदेश), अशोक खोकर (समर्पित कार्यकर्त्ता) डी.पी. सिंह (जिला सचिव बाग़पत)

पार्टी को पूर्ण विश्वास है कि श्री युद्धवीर दहन् उत्तराखंड में प्रोफेशनल वर्ग को संगठन से जोड़ने में अग्रणी भूमिका निभाएंगे और जन-जन तक राष्ट्रीय लोकदल की विचारधारा को पहुंचाएंगे।

राष्ट्रीय लोकदल – प्रोफेशनल प्रकोष्ठ इस मनोनयन के माध्यम से प्रदेश में एक नई ऊर्जा, समर्पण और संगठनात्मक मजबूती की ओर अग्रसर हो रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button